25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar: पत्थर की खान दरकने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत… एक श्रमिक को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

मिट्टी दरकने से खान का एक हिस्सा ढ़ह गया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

Photo- Patrika Network

सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में रायपुर मोड़ स्थित एक माइंस में मंगलवार को पत्थर दरकने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आज शाम अचानक पत्थर दरकने से खान का एक हिस्सा ढ़ह गया। जिसमें तीन मजदूर बाहर निकाल लिए गए, जबकि तीन मजदूर नीचे दब गए। हालांकि बाद में एक मृतक के शव व दो घायल को बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के समय माइंस में दो पोकलेन मशीन व एक डम्पर काम कर रहा था। वहीं, छह मजदूर काम में लगे हुए थे। पत्थरों के गिरने पर तीन मजदूर भाग निकले, तीन मजदूर नीचे दब गए। पत्थरों के नीचे श्रमिकों को निकालने के लिए पुलिस व प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत ऑपरेशन शुरू किया है। देर शाम एक मृतक के शव को एक घायल को बाहर निकाल लिया गया।

एक मजदूर अभी भी माइंस में दबा

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण सिंह राजपूत निवासी गणेश्वर नीमकाथाना केशव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि नीतीश यादव निवासी बिहार को घायल अवस्था में नीमकाथाना के कपिल चिकित्सालय भिजवाया गया है। बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी सुरेंद्र सिंह अभी तक पत्थरों के नीचे दबा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग