
सीकर। Weather Update: शेखावाटी से मानसूनी बदरा छंट गए हैं। मानसून की बेरुखी के कारण दक्षिण पश्चिमी हवाएं चल रही है। नमी की मात्रा लगातार कम होने से गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश सहित शेखावाटी में बारिश के आसार नहीं है हालांकि जयपुर संभाग में हुई बारिश का यहां असर नजर आ सकता है। सीकर में बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। धूप में तल्खी के कारण दिन में गर्मी बढ़ी लेकिन हवाएं चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं आया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मानसून के 55 दिन बाकी
मानसून आषाढ़, सावन, भादौ और आसोज तक (1 जून से 30 सितम्बर) सक्रिय रहता है। इस लिहाज से मानसून के सिर्फ 55 दिन ही शेष हैं। जिले में करीब 425 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून (Break Monsoon) की परिस्थितियां रहेंगी। तथा आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 Kmph चलने की प्रबल संभावना है।
बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह राज्य में औसत से कम बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 19-20 अगस्त के आसपास बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Published on:
10 Aug 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
