
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कट्टे में डाल अगवा करने की कोशिश, लोगों ने बदमाशों को पकड़ धुना
सीकर।
Try to Kidnap of Child in Sikar : शहर में दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कट्टे में डालकर अगवा करने का प्रयास किया गया। लेकिन, एक महिला ने बच्चे को कट्टे में डालते देख लिया। जिससे वह सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार शहर के इस्लामिक स्कूल के पास पीनारो के मोहल्ले में सदर मस्जिद के पास दोपहर बाद ढाई वर्षीय इकमाद पुत्र मोहम्मद मुमताज घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। इस दौरान तीन युवक हाथों में कट्टा लेकर वहां पहुंचे और बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान घर के बाहर बच्चे की बुआ बिलकेश ने बदमाशों को देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर बच्चे के पिता मोहम्मद मुमताज सहित आसपास के लोग दौडकऱ आए और आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि एक युवक मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों युवक की जमकर धुनाई की। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ कर ले गई। घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल बन गया। अचानक हुई इस घटना से हर कोई सन्न है।
Read More :
बुआ की नजर पड़ी तो बच गया
पड़ौसी शरिफ सिफा ने बताया कि बच्चे को अगवा करने से पहले ही बुआ की नजर आरोपियों पर चली गई। जिससे बच्चा सुरक्षित बच गया। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को धर दबोचा और धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
20 Sept 2019 07:40 pm
