
सीकर
सीकर में तापडिय़ा बगीची के पास एक बुजुर्ग के थैले में चीरा लगाकर 40 हजार रुपए उड़ाने ( theft cash ) का मामला सामने आया है। आरोपी दो नाबालिग लड़कियों ( Two minor girls ) को नजदीकी लोगों ने ही पकड़ लिया जिनसे रुपए वापस लेकर उन्हें पुलिस ( sikar police ) के हवाले कर दिया गया।
यह है पूरा मामला ( sikar crime news )
जानकारी के मुताबिक लालासी गांव निवासी मूलचंद सीकर में किसी को देने के लिए एक थैले में 40 हजार रुपए लाया था। इसी दौरान दो नाबालिग लड़कियों ने थैले में चीरा लगाकर रुपए पार कर लिए। लेकिन, भागते समय मूलचंद को शक हुआ तो उसने एक लड़की को पकड़ लिया और रुपए लेकर भाग रही दूसरी लड़की को पकडऩे के लिए चिल्लाने लगा।
नाबालिग लड़कियों से पूछताछ जारी
इस दौरान नजदीकी लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दूसरी लड़की को भी पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ( sikar crime ) मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को कल्याण सर्किल चौकी ले गई। यहां मूलचंद को रुपए लौटाने के साथ नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
02 Dec 2019 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
