
Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीँ राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है।
फाल्गुन माह की शुरूआत के साथ सीकर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम केन्द्रों पर नमी की मात्रा और तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में बादल छाएंगे। 17 से 20 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है।
इधर सीकर में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। हवाओं की रतार और नमी कम होने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दोपहर में धूप में तल्खी रही। शाम को भी अपेक्षाकृत मौसम गर्म रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
15 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
16 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
17 फरवरी : आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
18 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
19 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
20 फरवरी : पूर्वी और पक्ष्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
Published on:
15 Feb 2025 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
