राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना इलाके में हत्या के एक मामले का छह माह बाद खुलासा हुआ है, जिसमें पता चला कि पत्नी किसी और मर्द से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों में पति बाधा बना तो दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित बन्नालाल व उसकी प्रेमिका संतोष मालणमासी सुसनेर जिला आगर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। थोई इलाके में मजदूर करने के लिए आए हुए थे।