24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar Accident: बर्थडे के दिन इस युवा BJP जिला कार्यकारिणी सदस्य की हुई दर्दनाक मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम, मच गया कोहराम

Ajitgarh Village Accident: सीकर के अजीतगढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जन्मदिन के दिन युवा भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष दीक्षित समेत उसके दोस्त जीवराज सिंह की मौत से गांव में मातम छा गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 24, 2026

Ajitgarh Accident

AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

Pickup Hit Bike: सीकर के अजीतगढ़ कस्बे के चौमू मार्ग पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने जयपुर के SMS अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसके साथी बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मामले के अनुसार झाड़ली निवासी मनीष दीक्षित (30) रविवार दोपहर मित्र झाड़ली निवासी जीवराज सिंह का चौमू के अस्पताल में उपचार करा कर बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान अजीतगढ़ के चौमू मार्ग स्थित आरा स्टैंड पर पिकअप ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी थी।

हादसे में मनीष दीक्षित की तो मौके पर ही मौत हो गई थी एवं जीवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जयपुर रेफर कर दिया गया। था। जीवराज सिंह की रविवार देर रात एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को झाड़ली में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसे वाले दिन ही था मनीष का जन्मदिन

हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक मनीष दीक्षित का दुर्घटना के दिन ही 31वां जन्मदिन था। सुबह से ही उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शुभकामनाएं आ रही थी लेकिन दोपहर को हुई यह दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक मनीष दीक्षित युवा भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य था तथा सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय था।

दयनीय है परिवार की स्थिति

इधर मृतक जीवराज सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है । जीवराज सिंह के पिता का भी निधन हो चुका है। दो भाइयों में से जीवराज सिंह छोटा था तथा प्राइवेट नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जीवराज सिंह के दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। हादसे के बाद परिवार व गांव में शोक का माहौल है।