
रींगस उप जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते चिकित्सक (फोटो: पत्रिका)
Tempo Overturned In Reengus: खाटूश्यामजी के फाल्गुनी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। रींगस स्थित एनएच-52 पर मंडा मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो खाटूश्यामजी की ओर जा रहा था। मंडा मोड़ के पास अचानक सामने आए मोटरसाइकिल चालक को बचाने के लिए टेंपो चालक ने वाहन को तेजी से मोड़ दिया। इसी दौरान टेंपो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
हादसे में बठिंडा निवासी पुनीत (48) पुत्र ओमप्रकाश, दीपक बंसल (38) पुत्र बृजमोहन और पलसाना निवासी किशनलाल (65) पुत्र अर्जुनलाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक बंसल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया।
फाल्गुनी मेले के दौरान हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस हादसे के बाद एक बार फिर मंडा मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले की अवधि में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक डायवर्जन की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।
Updated on:
24 Feb 2026 11:34 am
Published on:
24 Feb 2026 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
