7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यावरण दिवस पर MP में रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, लक्ष्य पूरा नहीं तो होगी कार्रवाई, ये साहब ने दिया फरमान

कलेक्टर ने पॉवर परियोजना एवं कोल ट्रांसपोट्र्स को किया पाबंद

2 min read
Google source verification
1 lakh plants will be planted of environment Day in singrauli district

1 lakh plants will be planted of environment Day in singrauli district

सिंगरौली। पर्यावरण दिवस पर प्रशासन जिलेवासियों को तोहफा देने जा रहा है। पॉवर प्लांट व कोल ट्रांसपोट्र्स को नया जिम्मा दिया गया है। पांच जून को पॉवर व कोल ट्रांसपोर्टिंग कम्पनियों को एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी कम्पनियों को लक्ष्य बंट दिया गया। जो भी कम्पनी लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण नहीं कर पाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

पॉवर कम्पनियां तथा एनसीएल परियोजना सहित कोल ट्रांसपोट्र्स के साथ रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने बैठक में पौधरोपण के लक्ष्य का आवंटन किया। कलेक्टर द्वारा गत बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा पर किए निर्णय की परिपालन की जानकारी लेने के पश्चात अफसोस जताया कि एनसीएल अपने निर्णय पर ही खरी नहीं उतरी।

कटा मोड़ से शुक्ला मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण अब तक नहीं किया गया। एनसीएल तत्काल सड़क चौड़ीकरण के साथ सिग्नल लगाने का कार्य करें। अन्य कम्पनियों को जो भी जिम्मेदारी दी गई है उस पर एक सप्ताह में प्रक्रिया प्रारंभ करें अन्यथा विवश होकर संबंधितों पर कार्रवाई करनी पड़ेगी।

गजरा बहरा में रेलवे साइडिंग को करें चौड़ा
कलेक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान एनएच 4 खराब होने के साथ-साथ एस्सार द्वारा किए जा रहे कोल परिवहन रूट परसौना, खुटार, रजमिलान आदि की सड़केंखराब हैं। वर्षा के दौरान इस रूट पर आवागमन में भी कठिनाई हो सकती है। इसे मद्देनजर रखते हुए एस्सार पावर अपने कोयला का परिवहन रेलवे स्टेशन गजरा बहरा से करने की व्यवस्था करे। वहां चल रहे रेलवे साइडिंग के कार्य में तीव्रता लाए और साइड कोल परिवहन करने वाले सड़क को चौड़ा करना सुनिश्चित करें।

अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी
सूचना के बावजूद कोल परिवहन करने वाली कम्पनी ललितपुर पॉवर एवं महावीर कोल परिवहन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने तीन दिवस में जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाने पर इनका कोल ट्रान्सपोर्ट बंद करने की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने कोल परिवहन कम्पनियों व एनसीएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोयले का परिवहन पूर्व बैठक के अनुसार किया जाए।

ब्रेकर सहित साइडिंग बोर्ड भी लगवाया जाए
बंद कंटेनरों सहित प्रमुख स्थलों पर एक सप्ताह में होर्डिंग लगाने एवं सड़कों में चयनित स्थलों पर ब्रेकर सहित साइडिंग बोर्ड भी लगवाया जाए। पुलिस अधीक्षक विनित जैन ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर ऋजु बाफना, एसडीएम विकास सिंह, राजेश शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी एसपी दुबे, जिला खनिज अधिकारी ए.के राय, यातायात प्रभारी दिलीप तिवारी सहित औद्यौगिक कम्पनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा निधि में 4-4 लाख रुपए
कलेक्टर ने कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कंम्पनियों द्वारा सड़क सुरक्षा निधि में राशि जमा नहीं की गई है वे तत्काल चार-चार लाख रुपए जमा करें ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में पीडि़तों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।