5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली की सारी संपत्तियां होंगी ऑनलाइन, कार्रवाई शुरू

-बनेगा सिंगरौली का नया मानचित्र

less than 1 minute read
Google source verification
नगर निगम सिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली

सिंगरौली. अब जल्द ही शहरी क्षेत्र की संपत्तियों का डाटा एकत्र कर उसे ऑनलाइन किया जाएगा। नया नक्शा बनेगा। इस नए नक्शे में नगर निगम की सीमाओं को समाहित किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी के तहत ही नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट लोकल सेल्फ गवर्नमेंट ने कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में जीआईएस सर्वे प्रोजेक्ट के संबंध मे विधिवत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर एलएन देवांगन ने बताया कि सिंगरौली नगर निगम का नवीनतम मानचित्र कंपनी बनाएगी, जिसमें नगर निगम की सीमाओ को समायोजित किया जाएगा। साथ ही स्लम व नान स्लम संपत्तियो का सर्वेक्षण किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी भूखण्डो, भवनो, संपत्ति, धार्मिक स्थल आदि को जीआईएस मैप मे लिंक किया जाएगा ताकि सभी संपत्तियो को आने वाले समय मे ऑन लाईन किया जा सके।

उन्होने बताया कि इससे नागरिको द्वारा चाही गई जानकारी नगर निगम के पोर्टल पर उपलंब्ध होगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन स्तर से तय गाइडलाइन के मुताबिक सभी भवनों, संपत्तियो की एक विशेष यूनिक आईडी तैयार की जाएगी। इसमें सभी संपत्तियो को पहचान संख्या देकर उनका नगर निगम के आकड़ों से मिलान किया जाएगा। बताया कि यूनिक आईडी में विशेष रूप से शहर का कोड, वार्ड का नंबर, सम्पत्ति की जीआईएस आईडी तथा उस संपत्ति में कितनी प्रापर्टी है उसको दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य मोबाईल एप के माध्यम से किया जाएगा। बताया कि योजना का कार्यकाल 18 माह का होगा।