24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एंबुलेंस में हैवानियत, दो दरिंदों ने मिलकर महिला से किया गैंगरेप

पुलिस ने 6 घंटे के अंदर महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। महिला को घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने बनाया था हवस का शिकार।

2 min read
Google source verification
singrauli.jpg

सिंगरौली में एंबुलेंस में महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महज 6 घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को घर छोड़ने के बहाने एंबुलेंस में अपनी हवस का शिकार बनाया था। हैवानियत का शिकार हुई महिला ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पति के साथ पहुंचकर पुलिस में अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

एंबुलेंस में गैंगरेप
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका परिचित सतेंद्र पाण्डेय मिला। जिसने उसे बस से घर नहीं जाने दिया। बल्कि अपने साथी राजेश तिवारी के साथ एंबुलेंस वाहन पर घर छोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक राजेश तिवारी ने सरई का झूठा इवेंट बताकर सतेंद्र पाण्डेय को साथ लेकर महिला को घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस से रवाना हुआ। इसी दौरान बीच रास्ते में दोनों आरोपियों सतेन्द्र पांडेय और राजेश तिवारी ने महिला के साथ एंबुलेंस में बारी बारी से रेप किया।

यह भी पढ़ें- भाई ने उठाया बहन की मजबूरी का फायदा, दिया ऐसा धोखा कि जानकर रह जाएंगे हैरान


6 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
एंबुलेंस में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आते ही महिला पुलिस थाने ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र पांडेय और राजेश तिवारी को खुटार से महज 6 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

देखें वीडियो- स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर