2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी, दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण

माजन मोड़ चौराहे से लेकर विंध्यनगर तक सड़कों में बैठे रहते हैं मवेशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 24 Aug 2018, 1:38 PM IST

Cattle gathering on the road

Cattle gathering on the road

सिंगरौली. बैढऩ में मुख्य मार्ग एवं बाजार में घूम रहे मवेशी सड़क दुर्घटना की वजह बने हुए हैं। सड़क पर मवेशियों के बैठने से जहां चार पहिया वाहनों के टक्कर से वे घायल हो रहे हैं वहीं दो पहिया वाहनों चालक मवेशियों से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। शहर के सड़कों पर कब किधर से मवेशी आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अचानक वाहनों के आगे आने से वाहन चला रहा व्यक्ति संतुलन खोकर दुर्घटना गस्त हो रहा है। बैढऩ, विंध्यनर एवं जयंत की सड़कों पर यह समस्या बनी हुई है। आस - पास के लोग मवेशियों को छोड़ देते हैं लेकिन उनकी खोज खबर नहीं लेते। सड़क पर ही सुबह से लेकर रात तक मवेशी टहलते रहते हैं।

नवानगर रोड़ में सड़क पर बैठे मवेशी
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक माजन मोड़ से चंद कदम की दूरी पर नवानगर रोड़ में मवेशी सड़क पर बैठे हुए हैं। मवेशी बैठे होने की वजह से भारी वाहन चालकों को वाहन को अचानक वाहन मोडऩे में मुश्किल होती है। कब अचानक उठकर मवेशी चल दें उनका कोई भरोसा नहीं है। जिसकी वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

कलेक्ट्रेट के सामने बिलौंजी मुख्य मार्ग
कलेक्ट्रेट के सामने बिलौंजी मुख्य मार्ग पर दिन भर मवेशी इधर - उधर घूमते रहते हैं। सड़क के बाए से दहिने एवं दहिने से बाए आते - जाते रहते हैं। वहां पर डिबाइडर नहीं है। ऐसे में सड़क पार करते मवेशी दो पहिया चालकों के लिए दुर्घटना की संभावना बढ़ा रहे हैं। कलेक्ट्रेट पार्क में हरियाली है वहां मवेशी अक्सर रहते हैं। वहीं सड़क पार करते हैं।

नजर अंदाज कर रहा ननि
यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है लेकिन नगर निगम अमला पशु पालकों को हिदायत नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से लोग मनमानी कर रहे हैं। पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ रहे हैं। उनकी देखभाल नहीं कर रहे हैं। सभी पशु शहर के आस - पास के मोहल्लों के हैं। जिन्हें खुला छोड़ दिया गया है।