30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result 2023 : चितरंगी में भाजपा की राधा सिंह की बड़ी जीत

MP Election 2023 : चितरंगी में भाजपा की राधा सिंह की बड़ी जीत

2 min read
Google source verification
chitrangi.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 79 चितरंगी सिंगरौली जिले की तीन विधानसभा सीटों में से एक है। अनुसूचित जनजाति के लिए चितरंगी सीट रिजर्व है और इस सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां मतगणना के 21 राउंड हुए जिनमें भाजपा की राधा सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा की राधा सिंह का मुकाबला कांग्रेस के मानिक सिंह से था जिन्हें 59 हजार 879 वोटों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि चितरंगी सीट पर इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक अमर सिंह का टिकट काटकर उनके ही भाई और पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की बहू राधा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था जिन्होंने चितरंगी में कमल खिलाया है। चितरंगी में इस बार 71.51 फीसदी मतदान हुआ था।

बीजेपी की राधा सिंह v/s कांग्रेस के माणिक सिंह के बीच था मुकाबला
चितरंगी सीट पर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की राधा सिंह और कांग्रेस के माणिक सिंह के बीच अहम मुकाबला था। जिसमें भाजपा की राधा सिंह कांग्रेस के माणिक सिंह पर भारी पड़ी हैं। राधा सिंह को कुल 1 लाख 5 हजार 410 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी माणिक सिंह को 45 हजार 531 वोट मिले हैं और राधा सिंह 59 हजार 879 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीती हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : इस सीट पर आजतक नहीं मिली है कांग्रेस को जीत ?

चितरंगी विधासनभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 51 हजार 103
पुरुष मतदाता- 1 लाख 29 हजार 941
महिला मतदाता - 1 लाख 21 हजार 162

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 66.65%
साल 2013- 65.97%

चितरंगी सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के अमर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती सिंह को 59 हजार 248 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस की सरस्वती सिंह ने भाजपा के जगन्नाथ सिंह को 9 हजार 845 वोटों से हराया था।
साल 2008- भाजपा के जगन्नाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंती को 25 हजार 609 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चाचौड़ा विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय, भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर