16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने खोला बेटे-बहू का खौफनाक राज, घर में दफन मिली युवक की लाश

पति-पत्नी ने युवक की हत्या कर घर में दफन कर दी थी लाश, दंपती के पिता ने पुलिस को बताई बेटे-बहू की करतूत उसके बाद पुलिस ने घर से बरामद किया युवक का शव, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification
singrauli.jpg

सिंगरौली. सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के चटनिहा गांव में एक घर से एक युवक की दफन लाश बरामद हुई है। युवक की हत्या घर में ही रहने वाले पति-पत्नी ने की थी और फिर अपना जुर्म छिपाने के लिए लाश को घर में ही दफन कर फरार हो गए थे। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दंपती के पिता को घर में दफन युवक की लाश के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद ही पुलिस को बेटे-बहू के जुर्म के बारे में बताया। पुलिस ने घर से युवक के शव को बरामद कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
चटनिहा गांव में रहने वाले विद्यासागर बंसल के घर से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। विद्यासागर बंसल के पिता ने खुद पुलिस को इस बात की सूचना दी थी कि उसके बेटे विद्यासागर बंसल और उसकी पत्नी ने युवक रामप्रसाद साकेत की हत्या कर उसके शव को घर में दफन कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में खुदाई कराई तो रामप्रसाद साकेत का शव बरामद हुआ। रामप्रसाद की हत्या करीब 6 दिन पहले होना बताया गया है। घर में रामप्रसाद का शव दफन कर फरार हुए विद्यासागर बंसल व उसकी पत्नी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है और दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत


ये थी हत्या की वजह
जानकारी के मुताबिक आरोपी रामप्रसाद के संबंध आरोपी विद्यासागर के पिता के साथ थे। घटना दिनांक को जब रामप्रताप साकेत आरोपी विद्यासागर बंसल के घर पहुंचा तो उसके पिता घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी व छोटी ननद घर पर थी। दोनों ने रामप्रताप को घर से जाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। आरोपी विद्यासागर घर पहुंचा तो उसने भी उसे घर से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर रामप्रसाद को मौत के घाट उतार दिया था।

देखें वीडियो- खतरों का असली खिलाड़ी !