2000 शीशी कोरेक्स पुलिस ने किया बरामद
सूचना पश्चात जियावन टी आई अनिल उपाध्याय ने दल बल के साथ आरोपी के निज निवास पर छापामार कारवाई कर घर के अंदर छिपाए गए कुल 2000 शीशी कोरेक्स बरामद किया। कोरेक्स के जखीरा के साथ गिरफ्तार आरोपी सब्जी बिक्री के आड़ में लंबे समय से कोरेक्स बेचने का कारोबार कर रहा था। जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया गया कि आरोपी के माध्यम से उन सप्लायरों का भी पता लगाया जाएगा जो इस प्रतिबंधित कफ सिरफ की आपूर्ति कर नशे के रूप उपयोग करवा रहे है। आरोपी के खिलाफ धारा 5, 13 मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 के तहत कारवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।