6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंधमारी कर नकदी सहित लाखों के जेबरात पार

कोतवाली थाना अंतर्गत धतुरा पोखरा की घटना

less than 1 minute read
Google source verification

image

Satna Online

Aug 21, 2015

singrauli news

singrauli news

सिंगरौली

कोतवाली थाना अंतर्गत धतुरा पोखरा में घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने महिला के सिर पर हमला कर नकदी सहित लाखों के जेबरात पार कर दिए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रूप नारायण उपाध्याय पिता चन्नू राज रोजाना की तरह खाना खाने के बाद 11 बजे परिवार सहित घर में सो रहे थे। जहां गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे दीवार में सेंधमारी कर घर में घुसे बदमाशों ने करीब 5 लाख रुपए के जेबरात एवं 64 हजार रुपए नकद पार कर दिए। चारों की आहट सुनकर रूप नारायण उपाध्याय की पत्नी फूलमती जाग गई। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फूलमती के सिर पर राड़ से हमला बोल दिया। इसके बाद मौके से चोरी की सामग्री लेकर रफुचक्कर हो गए। पीडि़त के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से सभी सदस्य जाग गए। इसके बाद धीरे-धीरे सभी मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की तुरंत सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें

image