6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री ने MP में बढ़ रहे दुराचार को लेकर बोली बड़ी बात, कहा-राक्षसी मनोवृत्ति वालों को देंगे फांसी

मंत्री ने किया फांसी पर लटकाने का समर्थन, बेटियों से दुराचार करने वालों को फांसी पर लटकाने का कानून मोदी सरकार ने बनाया: एमजे अकबर

2 min read
Google source verification
Minister MJ akbar in favour of hanging of rape accused

Minister MJ akbar in favour of hanging of rape accused

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के दौरे पर गुरुवार को आए केन्द्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी पर लटकाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बेटियों से दूराचार करने वाले राक्षसी मनोवृत्ति के लोगों को फांसी पर लटकाने का कानून बनाया। उक्त बातें प्रदेश में लगातार हो रही दुराचार की घटनाओं को लेकर एमजे अकबर ने सरकार के बचाव में कहा।

बता दें कि, मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद सोमवार को सतना जिले में भी चार साल की बच्ची का हाथ-पैर बांध कर बलात्कार किया गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक उसकी हालत खतरे में बता थे। फिर बाद में सोशल मीडिया में बड़ रहे विरोध के बाद जिला प्रशासन द्वारा एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। वहां अब पीडि़ता के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

42 लाख के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने जिले में 42 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद रीति पाठक, विधायक रामलल्लू बैस एवं नगर निगम की महापौर प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष चंन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा भी मौजूद रहे। मोदी सरकार की सफलता को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर गरीब को बैंक खाता दिया है ताकि बचौलियों द्वारा किसी गरीब का मजदूरी या हक लूट न सके। नीति आयोग के रिपोर्ट में जिले की स्थिति को सुधार पर उन्होंने खुशी जाहिर की। जिले के अधिकारियों को इसके लिए बधाई भी दी।

प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण
नगर पालिक निगम सिंगरौली गनियारी में निर्मित किए गए प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। खुशी जाहिर करते हुए महापौर, कलेक्टर, निगम अध्यक्ष, आयुक्त नगर निगम को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर अनुराग चौधरी, जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा, वनमंडल अधिकारी एसके तिवारी, अपर कलेक्टर ऋजु बाफना, निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, राजेश शुक्ला, एसपी मिश्रा, पार्षद डीएन शुक्ला, समाजसेवी सुभाष वर्मा, विनोद चौबे, आशा गुप्ता उपस्थित रहे।