
MP Election 2018: Marathon Run in Singrauli Aware Vote with collector
सिंगरौली. विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो।इस उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी व पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई मैराथन दौड़ राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम तक पहुंची।
मैराथन दौड़ में शामिल कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ एनसीसी कैडेट व एनएसएस के छात्रों ने पोस्टर व बैनर प्रदर्शित कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।दौड़ की समाप्ति पर स्टेडियम में अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
इस दौरान छात्रों व कलाकारों ने गीत व नृत्य नाटिका के जरिए भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी स्वीप रोहित सिसोनियां, एसडीएम सिंगरौली नागेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संपदा सर्राफ, तहसीलदार विवेक गुप्ता के अलावा विभिन्न कार्यालयों के प्रमुख व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Published on:
01 Nov 2018 12:37 am
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
