31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को छात्रों ने बताई तकनीक, अमल का दिया सुझाव

शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढऩ में पत्रिका का आयोजन...

2 min read
Google source verification
MP Election 2018: Voter Awareness Program from Patrika Waidhan College

MP Election 2018: Voter Awareness Program from Patrika Waidhan College

सिंगरौली. शासकीय अग्रणी महाविद्यालय बैढऩ में सोमवार को पत्रिका की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।‘मतदाता जागरूकता अभियान में पत्रकारिता की भूमिका’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में न केवल छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बल्कि प्रतियोगिता से पहले प्राध्यापकों ने भी छात्रों को मतदान का महत्व बताया।

पत्रिका जनसरोकार अभियान के तहत महाविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले प्राध्यापकों ने छात्रों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विविध आयोजनों से भी अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि मतदान संवैधानिक अधिकार है और मतदान करने से क्या-क्या फायदे हैं। निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार के जरिए यह बयां किया कि वह मतदान करने को लेकर जागरूक व उत्सुक हैं।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

निबंध के जरिए बोले छात्र
-पत्रिका की तरह अन्य मीडिया समूह भी उठाएं दिखाएं सक्रियता।
-मतदान करने के अधिकार से युवाओं को अवगत कराना जरूरी।
- जब लोग मतदान का महत्व समझेंगे, तभी इसमें दिखाएंगे रुचि।
-निर्वाचन आयोग पत्रकारिता का नहीं पा रहा है बेहतर उपयोग।
-पत्रिका के जागरूकता अभियान का मतदान में दिखेगा असर।

प्रतियोगिता से पहले बोले प्राध्यापक
- मतदान करना संवैधानिक अधिकार है, समय जरूर निकालें।
-मतदान नहीं करने से गलत व्यक्ति जनप्रतिनिधि बन जाता है।
-खुद करना मतदान, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना।
-मतदान का महत्व समझो और घर वालों को भी समझाओ।
- स्वच्छ छवि और समाज के लिए कार्य करने वाला नेता चुनो।

वर्जन -
मतदान जैसे कार्य के लिए लोगों को जागरूक करने का पत्रिका की ओर से उठाया गया बीड़ा सराहनीय कदम है। नि:स्संदेह लोगों में मतदान के प्रति उत्साह जगेगा। पत्रिका की जितनी सराहना की जाए कम है।
अनुराग सिंह, अतिथि विद्वान।

निर्वाचन कार्यों में मतदाताओं को जागरूक किया जाना जरूरी है। क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद मतदान अधिकतम 70 से 72 फीसदी तक ही पहुंचता है। पत्रिका का अभियान ऐसे में सराहनीय है।
डॉ. चंद्रप्रभा वर्मा, विभागाध्यक्ष भौतिकी।

समय-समय पर पत्रिका की ओर से जन सरोकार से जुड़े अभियान चलाए जाते हैं। मतदान को लेकर भी पत्रिका ने अभियान शुरू किया है, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी। तय है लोग जागरूक होंगे।
डॉ. वीणा तिवारी, विभागाध्यक्ष हिन्दी।

शासन-प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रैली से लेकर रंगोली तक विभिन्न प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। पत्रिका के अभियान से और सहयोग मिलेगा।
डॉ. इभा रानी सिंह पठानिया, प्रभारी प्राचार्य।