
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर एसडीएम (SDM) अखिलेश सिंह के बेटे आईपीएस (IPS) अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे कर्नाटक के हासन के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बता दें कि कि वे 2023 बैच के आईपीएस प्रोबेशनरी अधिकारी थे।
IPS हर्षवर्धन सिंह के पिता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर तहसील में SDM के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (केपीए) में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। वे हसन में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी पहली नियुक्ति लेने के लिए जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर है। अधिकारी के IPS बेटे की मौत की खबर से जिला प्रशासन में भी शोक की लहर छा गई है। हादसे में मौत की खबर से सभी अधिकारी स्तब्ध है।
Published on:
02 Dec 2024 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
