
सिंगरौली में खदान धंसने से 3 की मौत - Demo Pic
Singrauli- मध्यप्रदेश में रविवार को भीषण हादसा हुआ। प्रदेश के सिंगरौली में यह हादसा हुआ जिसमें अनेक लोगों की मौत हो गई है। यहां एक खदान धंसने से कई लोग दब गए। बताया जा रहा है कि सिंगरौली की छुई की खदान धंस गई जिससे कुछ की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। छुई की खदान से खड़िया यानि सफेद मिट्टी निकालने के दौरान ये हादसा हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंगरौली की छुई की खदान धंसने से 5 लोग दब गए। इनमें से 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में अभी तक 3 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हालात का जायजा ले रहे हैं।
खदान धंसने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। छुई खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरु की गई। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।
सुबह करीब 11:21 बजे थाना जियावन चौकी कुंदवार के अंतर्गत परसोहर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव में स्थित छुई (पोतने वाली मिट्टी) खदान में अचानक मिट्टी धंस गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि खदान में 5 महिलाएं एवं बच्चियां खुरपी लेकर मिट्टी खोदने गए थे। एकाएक खदान धंसने से वे मिट्टी में दब गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों, परसोहर सरपंच एवं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 महिलाओं को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। हालांकि 2 बालिकाओं व एक महिला को नहीं बचा सके, इन तीनों को मृत अवस्था में निकाला गया।
चौकी कुंदवार के पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए जेसीबी मशीन की व्यवस्था कराई। थाना जियावन, थाना बरगवां और चौकी कुंदवार के पुलिस बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। पुलिस जवानों ने तत्परता से कार्य करते हुए घायलों को शीघ्र सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब स्थिति सामान्य है। शवों का पंचनामा बनाकर पीएम के भेजा गया है।
घायलों के नाम
1.कौशल्या सिंह पति ज्ञान सिंह गोंड,
उम्र 50 वर्ष
निवासी ग्राम परसोहर।
2.सकमुनि सिंह पिता जगभवन सिंह
उम्र 45 वर्ष निवासी
चंद्रेह
मृतकों के नाम
1.प्रीति सिंह पिता मान सिंह, 10 वर्ष, निवासी हरहवा
2.बसंती पिता तिलकधारी, 16 वर्ष, निवासी हरहवा
3.फूलमती पिता राममिलन यादव, 50 वर्ष, निवासी बंधा
Updated on:
25 Jan 2026 03:14 pm
Published on:
25 Jan 2026 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
