केन्द्र सरकार की ओर से सांसद को अपने क्षेत्र में जरूरत पडऩे पर मौके पर ही राशि स्वीकृत करने के लिए प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते है। इस राशि से वे अपने क्षेत्र में पानी, स्वास्थ्य, नाली खुरंजा, शिक्षा आदि पर खर्च कर सकते है। सीधी सिंगरौली सांसद पाठक द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए कामकाज का ब्योरा बताता है कि सिंगरौली क्षेत्र में काम करवाने में हाथ तंग रखा।