3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरगवां में सड़क दुर्घटना, कई मौतें, मच गई चीखपुकार

घटना के बाद मुख़्य मार्ग पर लगा लंबा जाम, मौके पर पहुंचे निरीक्षक ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया अस्पताल, खुलवाया जाम

less than 1 minute read
Google source verification
Singrauli road accident bargawan road accident

Singrauli road accident bargawan road accident

सिंगरौली. रविवार सुबह बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर के पास हुई एक सड़क दुघर्टना में कई लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर के पास गोरबी बरगवां मार्ग पर एक स्कोडा कार व ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद गोरबी बरगवां मार्ग में लंबा जाम लग गया।

Sawan 2021 महाकाल मंदिर के पट खुलने का समय बदला, दर्शन के लिए करना होगा यह काम

कार और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसमें सोबरनिया पति परमसुख उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बड़ोखर, सुंदरमणी केवट पति शुभरन केवट ग्राम देवरा चौकी तीनगुड़ी एवं विजय साकेत पिता मायाराम साकेत उम्र 25 वर्ष ग्राम मझगवां थाना बरगवां की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Sawan Mass कोरोनाकाल में ऐसे कर सकेंगे महाकाल के दर्शन, सवारी के लिए मार्ग तय

वहीं घटना में घायल दिवाकर प्रसाद मिश्रा का इलाज जिला चिकित्सालय बैढ़न में जारी है। बताया जाता है कि ग्राम बड़ोखर के पास तेज रफ्तार स्कोडा कार और ऑटो की सीधी भिड़ंत के कारण यह घटना घटित हुई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न भिजवाया। मृतकों को पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया है। इस घटना के बाद लगे जाम को पुलिस द्वारा खुलवा कर आवागमन सुगम किया गया।

Story Loader