26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान ने मचाई तबाही, बारिश के साथ ओलावृष्टि, आज भी अलर्ट

MP Weather: ऊर्जाधानी में शुक्रवार की शाम तेज अंधड़ ने तबाही मचा दी। दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल घिर आए और शाम होते ही बारिश व ओलावृष्टि के साथ चली तेज अंधड़ में जहां कई पेड़ धराशायी हो गए। वहीं कई स्थानों पर बिजली खंभा व तार टूट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 12 Apr 2025, 8:27 AM IST

mp weather

MP Weather: ऊर्जाधानी में शुक्रवार की शाम तेज अंधड़ ने तबाही मचा दी। दोपहर बाद अचानक से आसमान में बादल घिर आए और शाम होते ही बारिश व ओलावृष्टि(Hailstorm) के साथ चली तेज अंधड़ में जहां कई पेड़ धराशायी हो गए। वहीं कई स्थानों पर बिजली खंभा व तार टूट गए हैं। जिससे शहर में तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी रात बिजली बहाल नहीं हो सकी। अचानक शुरू हुई बारिश व ओलावृष्टि से खलिहान में रखी गेहूं की फसल भीग गई है। दो दिन पहले मौसम विभाग ने हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने को लेकर अलर्ट जारी किया था।

ये भी पढें - अलर्ट: 11 और 12 अप्रैल तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

बीते गुरुवार को जिले के मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादल छा गए। शुक्रवार की दोपहर तक धूप छांव का दौर चलता रहा। वहीं शाम के वक्त मौसम का रूख बदला और तेज अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने लगी। करीब एक घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश होने के बाद जहां गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन खलिहान में रखी किसानों की फसल भीग जाने से अब गहाई का काम देरी से होगा।

आज भी बारिश का अलर्ट

हालांकि अभी शनिवार को मौसम में बादल छाए रहने व बारिश(Rain Alert) का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे तूफान ने कहर ढाया। दोपहर तक कड़ी धूप खिली रही लेकिन शाम ढ़लने के बाद आसमान में बादल छा गए। बारिश शुरू होने से पहले करीब आधे घंटे तक अंधड़ ने शहर से गांव तक सब अस्त-व्यस्त कर दिया।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

अंधड़ व बारिश के बाद ग्रामीण अंचल के अलावा शहरी क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। शहर के गनियारी, नवानगर, नवजीवन विहार, ढोटी व पचखोरा सहित अन्य कई इलाकों में करीब पांच घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो पाई। हालांकि बिजली विभाग का मैदानी अमला सक्रिय होकर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर लिया है। मगर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

बोर्ड व बैनर टूटकर सड़क पर गिरे

शहर शहर ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों के सामने लगाए गए बोर्ड व सडक़ किनारे लगाए गए पोस्टर टूटकर सडक़ पर गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड धारासायी हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की जनहानि होने की खबर नहीं है। करीब 75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली अंधड़ से घरों के उपर लगे टीन व छप्पर सब उड़ गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार भी टूट गए हैं।

खलिहान में रखी फसल बर्बाद

बारिश के साथ शुरू हुई ओलावृष्टि के चलते खलिहान में रखी फसल बर्बाद हो गई है। किसान छोटेलाल साहू ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई तो पूरी हो गई है। गहाई का काम भी तेजी से चल रहा है लेकिन शुक्रवार की शाम हुई बारिश व ओलावृष्टि में खलिहान में रखी फसल भीग गई। जिससे अब गहाई का कार्य करीब एक सप्ताह तक पीछे हो गया है। खलिहान में रखी फसल अंधड़ में उड़ गई है।