कई भाषाएं जानती है, टीवी नहीं देखती
देवांशी ने 8 वर्ष तक की आयु में 357 दीक्षा दर्शन, 500 किमी पैदल विहार, तीर्थों की यात्रा व जैन ग्रन्थों का वाचन कर तत्व ज्ञान को समझा। देवांशी के माता-पिता अमी बेन धनेश भाई संघवी ने बताया कि बालिका ने कभी टीवी नहीं देखा। देवांशी ने क्विज में गोल्ड मेडल जीता था। संगीत में सभी राग में गाना, स्केंटिग भरतनाट्यम, योगा सीखा। देवांशी संस्कृत, हिन्दी, गुजराती, मारवाड़ी व अंग्रेजी भाषाएं जानती है।