वहीं बाइक सवार कुसाराम पुत्र रामराम गरासिया निवासी नागपुरा भी नदी के बहाव में आ गया। ग्रामीणों ने ऑटो चालक व बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बाइक का पता नहीं चल पाया। ऑटो देर शाम तक नदी में फंसा हुआ रहा, जिसे शाम को प्रशासन ने क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। इधर, पिंडवाडा उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार ने लोगों से नदी के तेज बहाव में नहीं जाने की अपील की।