
SIROHI
सिरोही. हंगामे की भेंट चढ़े संसद के बजट सत्र में ठीक से कार्यवाही नहीं होने के विरोध में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यहां नगर परिषद के पास भाजपा की ओर से उपवास रखा गया। वक्ताओं ने अलोकतांत्रिक कृत्य को लेकर कांग्रेस को कोसा और भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास का बखान किया।
गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में निर्णायक, पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन देने वाली मजबूत सरकार है। चार साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि उपवास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यों को बेनकाब किया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, सभापति ताराराम माली, प्रधान प्रज्ञा कंवर, जिला महामंत्री मदनसिंह देवड़ा, कालूराम जणवा, रेवदर प्रधान पूंजाराम मेघवाल, पिण्डवाड़ा पालिका अध्यक्ष सीमा भाटिया, जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह सिंदल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, सूरजपाल सिंह, अशोक पुरोहित, हिम्मत राजपुरोहित, भंवर परमार, जुजार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, अर्जुन पुरोहित, नरपतसिंह राणावत, नैनसिंह राजपुरोहित, प्रकाश भाटी, कालूराम चौधरी, हीराराम चौधरी, भैराराम माली, पुखराज गहलोत, अरुण ओझा, महिपाल चारण, जब्बर सिंह, रमजान खान, जितेन्द्र खत्री, रणछोड़ कुम्हार, मगन मीणा, विरेन्द्र एम चौहान, अमिया बेन, अरुणा बेन, दिलीप ओझा, कमलेश दवे, वेनाराम प्रजापत, अजय वाला, शैलेष, हेमलता पुरोहित, कल्पना पुरोहित, दमयंती डाबी, मंजू मेघवाल, प्रर्मिला सुथार नारायण देवासी, प्रकाश पटेल, धनपतसिंह आदि मौजूद थे।
लोकतंत्र का गला घोंटा-पंचारिया
राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सदन के कार्यों को बाधित कर जनता से जुड़ी चर्चा नहीं होने दी। एक तरह से विपक्ष ने अलोकतांत्रिक तरीके से लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि बजट सत्र में जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी, वह भी कांग्रेस के गतिरोध के कारण अव्यवस्था की भेंट चढ़ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने ६० साल तक राज किया फिर भी मर्यादा को ताक पर रख दिया।

Published on:
13 Apr 2018 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
