24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Abu Road News: अब आबूरोड शहर की एक साथ नहीं होगी ‘बत्ती गुल’, 8 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी

Abu Road, Electricity Supply: आबूरोड शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए डिस्कॉम ने सिटी फीडर को दो हिस्सों में बांट दिया है। इस कदम से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने के साथ तकनीकी खराबी का असर कम होगा।
2 min read
Google source verification
Abu Road, Electricity Supply

सिटी फीडर पर तकनीकी कार्य में जुटे बिजली कर्मचारी। फोटो- पत्रिका

आबूरोड। शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में डिस्कॉम ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिटी फीडर को दो भागों में विभाजित कर दिया है। यह कार्य विभाग के इंजीनियरों व तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने पूरा किया। इस कार्य के पूर्ण होने से शहरवासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा भविष्य में किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में पूरे शहर की बिजली प्रभावित होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। बिजली बार-बार जाने से परेशान करीब 8 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

यह वीडियो भी देखें

एक फीडर पर निर्भरता

लंबे समय से आबूरोड शहर की विद्युत आपूर्ति एक ही फीडर पर निर्भर थी। ऐसे में फीडर में किसी भी प्रकार की खराबी, तकनीकी समस्या होने पर मुख्य बाजार क्षेत्र की बिजजी व्यवस्था प्रभावित हो जाती थी। एक ही फीडर पर अधिक विद्युत भार होने से सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बना रहता था, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाती थी।

तंत्र सुधार की कार्ययोजना

एक फीडर के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से मुख्य बाजार क्षेत्र के फीडर को दो भागों में विभाजित करने की कार्ययोजना बनाई। प्रारंभिक स्तर पर तकनीकी सर्वे किया। जिसमें रेललाइन क्रोसिंग की आवश्यकता जताई गई। इसके बाद रेलवे से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। रेलवे की ओर से डिमांड राशि मांगी गई। यह राशि जमा करवाने पर रेलवे ने स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद बिजली विभाग ने कार्य को गति दी। सुरक्षा मानकों की पालना करते हुए रेललाइन की नीचे से केबल बिछाई गई।

प्रयासों से योजना पूर्ण

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता आईडी चारण के मार्गदर्शन व सहायक अभियंता जगदीश चारण के नेतृत्व में टीम ने नई केबल का परीक्षण कर सिटी फीडर को दो भागों में विभाजित किया। इससे फीडर पर विद्युत भार का संतुलन बना रहेगा। सिस्टम सुरक्षित रहेगा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को बड़ा फायदा

सिटी फीडर दो भागों में विभाजित करने से रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, जूनी खराड़ी, आनंदेश्वर महादेव मंदिर, आबकारी, ईदगाह, मील कोठी, विष्णु टॉकिज, गुजराती समाज भवन, सिंधी कॉलोनी, पारसी अग्यारी, गुरुनानक कॉलोनी, ब्राह्मपुरी कॉलोनी, हिना कॉलोनी, लोधवाड़ा, बैंक कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, पूनम कॉलोनी, केसरगंज, नयाखेड़ा व अपनाघर कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इनका कहना है

सिटी फीडर को सफलतापूर्वक दो भागों में विभाजित करने का कार्य पूर्ण कर लिया। अब मुख्य बाजार क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने इस कार्य के लिए काफी प्रयास किए हैं।

  • जगदीश चारण, सहायक अभियंता, डिस्कॉम (ओएंडएम) कार्यालय, आबूरोड