31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो पाट््र्स लदे ट्रक में लगी आग

दमकल नहीं मिलने पर पुलिस ने चार टैंकर लगाकर आग पर पाया काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 24 Mar 2022, 8:21 PM IST

ऑटो पाट््र्स लदे ट्रक में लगी आग

ऑटो पाट््र्स लदे ट्रक में लगी आग

आबूरोड. रीको थाना क्षेत्र के मावल रीको ग्रोथ सेंटर फेज-दो में बुधवार को एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मावल चौकी से हैड कांस्टेबल देवाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दमकल वाहन मंगवाया गया, पर क्षेत्र में एक भी दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने से दमकल वाहन नहीं पहुंचा। अंतत: पुलिस को टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाना पड़ा। हालांकि, आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक में लदे फाइबर के ऑटो पाट््र्स पूरी तरह जल गए। जानकारी के अनुसार काणोदर (गुजरात) से बिहार जा रहे कारों के फाइबर ऑटो पाट््र्स लदा ट्रक रीको ग्रोथ सेंटर में सीए कॉलेज के आगे से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलने पर रीको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगरपालिका में दमकल वाहन के लिए सम्पर्क किया। जिस पर दमकल वाहन गत कई माह से खराब होना बताया। गेल इंडिया की दमकल पाली जिले में भेजना बताया गया। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्थान की दमकल के लिए भी सम्पर्क किया गया, लेकिन यह दमकल भी उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चार टैंकरों से आग पर काबू पाया गया। ट्रक में भरे लाखों के ऑटो पाट््र्स जल गए।
हो सकती है बड़ी जनहानि ... क्षेत्र में गर्मी बढऩे के साथ ही खेतों व वन क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती है। आबूरोड तहसील क्षेत्र में शहरी इलाके में करीब 55 हजार व ग्रामीण क्षेत्र में करीब 50 हजार की आबादी है, पर प्रशासन के पास वर्तमान में दमकल वाहन उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र में चार औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद दमकल वाहन नहीं होने से कभी भी आग लगने पर समय पर दमकल उपलब्ध नहीं होने से बड़ी जनहानि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन्होंने बताया ...- सुबह दमकल के लिए फोन आया था। नगरपालिका के पास मौजूद पुरानी दमकल सालभर से कंडम अवस्था में है। डीएलबी को 5-6 बार पत्र भेज चुके हैं। गत दिनों जिला कलक्टर को भी पत्र देकर इस सम्बंध में अवगत करवाया था।
मगनदान चारण, अध्यक्ष, नगरपालिका आबूरोड