
शरद पूर्णिमा पर गरबा नृत्य : शीतल धवल रोशनी में देर रात तक थिरकते रहे कदम
सिरोही. सिरोही जिले में शरद पूर्णिमा का पर्व उत्साह व उमंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा का व्रत रख घरों में खीर बनाई। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इधर, पूर्णिमा पर शहर के कई मंदिरों व गरबा मण्डलों में गरबा रास के आयोजन हुए। शहर के छीपाओली, मातर माताजी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, सार्दुलपुरा सहित जिले में कई स्थानों पर मां अम्बे की आरती कर गरबा शुरू किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में युवक-युवतियों, महिला, पुरुष व बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर सहभागिता निभाई। देर शाम से शुरू गरबा महोत्सव मध्य रात्रि तक चला।
पिण्डवाडा. शहर के शक्ति माता मंदिर चौक में शरद पूर्णिमा पर भजन व गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा माता को खीर की प्रसादी का भोग लगाया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढक़र भाग लिया एवं देर रात तक गुजराती गरबों की धुन पर थिरकते रहे। भजन व गरबा कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं मध्य रात्रि को चंद्रमा की चांदनी रोशनी में खीर बनाकर शक्ति माता को प्रसाद चढाकर भक्तों में वितरित किया। इस मौके पर शक्ति माता मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी, ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल सोनी एवं दलपत सिंह डाबी, सुरेन्द्र मेवाडा, सुरेश सोनी, भभूतमल सोनी, भूपेन्द्र परमार, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार, वागाराम, पुखराज, खेमचंद, रणछोड सोनी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शरद पूर्णिमा पर किया गरबा नृत्य
माउंट आबू्. शरद पूर्णिमा के मौके पर रविवार देर रात युवक-युवतियों ने जमकर गरबा नृत्य किया।
शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गरबा स्थलों पर चांद की रोशनी का आनंद लेने को महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। सडकों-बाजारों में रहने वाली पर्यटकों की चहल-पहल गरबा मंडपों पर एकत्रित हो गई। सोमवार अलसुबह तक शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गरबा मंडपों में गरबा नृत्यों की धमचक रही। देसी-विदेशी पर्यटकों समेत युवक-युवतियों के कदम खूब थिरके। डांडिया नृत्य के परवान चढ़ते ही दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
मातर माता मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा पर खनके डांडिया
सिरोही. मातर माता सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर के सारणेश्वर दरवाजे के बाहर, अशोक कॉलोनी स्थित प्राचीन मातर माता मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सनपुर निवासी भामाशाह बाबूलाल माली-परमार एवं खोबा वीर सिरोही के उपासक छगनलाल माली के सान्निध्य में रास डांडिया का आयोजन किया गया। भामाशाह परिवार की ओर से बेहतरीन नृत्य करने वाली माता-बहनों को पुरस्कृत किया गया। प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। भामाशाह को स्मृति स्वरुप सिरोही की तलवार भेंट की गई।
Published on:
11 Oct 2022 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
