17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirohi News: मंडार में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके पिता चतरा राम कलबी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

less than 1 minute read
Google source verification
Mandar News

मृतक महेंद्र कुमार (फाइल फोटो)

सिरोही। जिले के मंडार कस्बे में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने कृषि कुएं पर बने मकान के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई दिनेश कुमार रावल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके पिता चतरा राम कलबी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महेंद्र अपने परिवार के साथ कृषि कुएं पर बने रहवासी मकान में रहता था। घटना के समय घर के अन्य सदस्य- पत्नी, माता-पिता और बच्चे भी वहीं मौजूद थे, लेकिन महेंद्र ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, जिससे किसी को तत्काल घटना की भनक नहीं लगी।

ऐसे चला घटना का पता

कुछ समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, तब घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि इस कदम के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

परिवार में कोहराम

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।