
Video...snow manali rohtang pass
माउंट आबू पत्रिका. अतंरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने वाला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू स्वयं में अद्भुत ही नहीं, अद्वितीय भी है। इसे राजस्थान पर्यटन का स्वर्ण मुकुट कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। ग्रीष्म ऋतु में यहां हरियाली से लदे तरूबरों की घनी छांव तले बैठकर कुदरती शीतलता का सुखद आनंद लेने का मजा ही निराला है। यहां की अद्भुत भौगोलिक स्थिति के कारण जलवायु में भी शीतलता व्याप्त है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही लाभकारी है। यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति की इस अनुपम देन रूपी पर्वतराज आबू को स्वर्ग तक की संज्ञा दे जाते हैं।
हर बार नया अनुभव करते हैं पर्यटक
पिछले करीब चार दशक से हर वर्ष यहां पर्यटन पर आने वाले मुंबई के अरविंद देसाई का कहना है कि यहां आने मात्र से मनुष्य को प्रकृति का यह मोहिनी जाल ऐसा मोह लेता है कि उसकी बार-बार यहां आकर प्राकृतिक सौन्दर्य का दृश्यावलोकन करने की अभिलाषा बलवती हो जाती हैं। पर्यटक हर बार यहां के वातावरण में नया अनुभव करके जाते हैं।
खिंचे चले आते हैं
होटल व्यवसाई संजय विश्राम का कहना है कि महानगरों में जब उष्णता अपना भंयकर रूप लिए रहती है तब यहां की शीतल वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। वर्षा ऋतु में यहां की वादियों में छाई घनघोर घटा, रिमझिम बरसते मेेघ, कलकल बहते झरनेे, सरसर करता कोहरा सैलानियों आकर्षित करता है।
सालाना लाखों सैलानी पहुंचते हैं यहां
पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर के अनुसार माउंट आबू पर्यटन स्थल पर प्रतिवर्ष २५ से ३० हजार विदेशी सैलानियों समेत करीब ३० लाख सैलानी यहां आते हैं। माउंट आबू की वादियों को निहारने के लिए हर वर्ष लाख-दो लाख पर्यटकों का इजाफा हो रहा है।
गृहमंत्री २९ को आबूरोड में
सिरोही. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितम्बर को आबूरोड जाएंगे। वे शांतिवन स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में समारोह में भाग लेंगे। उसके बाद दोपहर को सवा दो बजे मानपुर हवाई पट्टी से उदयपुर रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपालन नन्दी रविवार रात शांतिवन में आयोजित ग्लोबल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
Published on:
27 Sept 2018 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
