7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही

VIDEO कांग्रेस सरकार रिपीट होगी तो अपराध व गैंगवार का होगा खात्मा: मंत्री मीना

पायलट की भूमिका पर बोले: हाई कमान जो भी फैसला करेंगे, वहीं होगा, हार या जीत पार्टी की होती हैं, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीना ने सिरोही के सर्किट हाउस में पत्रकारों से की वार्ता...

Google source verification

सिरोही. प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीना मंगलवार को सिरोही दौरे पर रहे। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान सचिन पायलट की कांग्रेस में भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री मीना ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करें। यह सामूहिक निर्णय होता है। हाई कमान जो भी फैसला करेंगे, वहीं होगा। मंत्री ने कहा कि हार या जीत भी पार्टी की होती है, किसी व्यक्ति विशेष की वजह से हार या जीत नहीं होती। यह जनता का निर्णय है। पायलट साहब की बात करते हो 2014 में राजस्थान में कितने एमपी आए और 2019 में कितने आए। तब पार्टी अध्यक्ष कौन थे। तब तो हमारी सरकार थी, फिर भी जीरो पर क्यों आए। कोई जीरो की बात क्यों नहीं करता। गहलोत की अध्यक्षता में भी 156 सीटें आई थी। हार या जीत किसी व्यक्ति विशेष की वजह से नहीं होती, यह जनता का निर्णय है, क्यों हम अपने ऊपर लें, किसकी वजह से हार या जीत हुई।

कांग्रेस सरकार रिपीट होगी तो अपराध व गैंगवार खत्म हो जाएगा

मंत्री मीना ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के रिपीट होने पर राजस्थान में गैंगवार और माफिया समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में अपराधी बेकाबू होने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में आधुनिक तरीके से गैंगवार पनपा है। अपराधियों को कहीं न कहीं से तो प्रोटेक्शन होता है। यह नहीं कह सकता प्रोटेक्शन किसका है, लेकिन इतने बड़े माफिया, इतनी बड़ी गैंग बिना प्रोटेक्शन के नहीं पनप सकते। इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी तो गैंगवार व अपराध समाप्त हो जाएगा। सरकार रिपीट नहीं होती है तो अपराधी बेखौफ हो जाते हैं। वे दूसरी सरकार आते ही वहां शरण ले लेते हैं। कांग्रेस सरकार अपराध के सख्त खिलाफ है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

चार साल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मीना ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले चार साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना बजट पहले इतिहास में किसी सरकार ने नहीं दिया, जितना गहलोत सरकार ने इन चार साल में दिया है। पहले 6 -7 जिलों में ही मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज थे, लेेकिन अब प्रदेश के हर जिले में मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। हर जिले में मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज होना राजस्थान के लिए बहुत बड़ी बात है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बहुत सारे सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य अस्पताल खोले हैं। उनमें मरीजों की सभी जांचें व दवाइयां फ्री है। गंभीर मरीजों का 10 लाख रुपए तक का उपचार नि:शुल्क है। राइट टू हेल्थ बिल पूरे प्रदेश की जनता के हित में है। मरीज के पास कोई कार्ड हो या नहीं हो उसका उपचार किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि इसी सत्र में इस बिल को लाया जाएगा। कोविड के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने विभिन्न नवाचार किए हैं।स्वास्थ्य सुविधाओं को और सु²ढ किया है। भीलवाड़ा मॉडल की पूरे देश में प्रशंसा हुई। प्रधानमंत्री ने भी प्रशंसा की थी।

सिरोही जिले में मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

मंत्री ने कहा कि सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के प्रयास और सरकार के सहयोग से सिरोही जिले में मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज खोल दिया। सिरोही और शिवगंज में जिला अस्पताल बना दिया। शिवगंज के जिला अस्पताल का शिलान्यास के बाद जल्द ही आधुनिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में जिले के मरीजों को यहीं पर उपचार की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।


भाजपा राज में पनपे पेपर माफिया, कांग्रेस ने की कार्रवाई

पेपर माफिया भाजपा सरकार के समय पनपे है। उस समय पांच बार पेपर लीक हुए थे, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। पिछले पांच साल में एक भी पेपर माफिया पकड़ा हो तो बता दो। गहलोत सरकार में सभी पेपर लीक माफिया पकड़े गए। जो कर्मचारी पकड़े गए, उनको बर्खाश्त किया, गिरोह के सरगना के मकान पर बुलडोजर चलाया। हाल ही गुजरात में पेपर आउट हुए हैं, एक भी कार्रवाई नहीं की गई। हमारी सरकार पेपर लीक को लेकर गंभीर है और सख्त कार्रवाई कर रही है। हमने हाथोंहाथ कार्रवाई कर कड़ा कानून भी बनाया है। अब तक पहली बार बुलडोजर चला है।