दस से अधिक रोगी ले रहे हैं उपचार
हवाई पट्टी के पास निवासरत परिवारों में से करीब दस से अधिक मरीज बीमार है। जिन्हें उपचार के लिए पालनपुर व स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इसमें सुरेश पुत्र कलाराम देवासी, जनी देवी पत्नी खीमाराम, गंगा बेन पत्नी अमृतलाल, दिनेशपुत्र अमृतलाल, जमना पत्नी डायाराम आदि शामिल है। इसमें सुरेश कुमार के निजी अस्पताल में डेंगू परीक्षण करवाने पर कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव पाया गया, हालांकि अब तक एलिजा टेस्ट नहीं करवाया गया है। बाशिंदों ने बताया कि परिवार में एक व्यक्ति के ठीक होने पर कोई अन्य बीमार पड़ जाता है। अब तक करीब चालीस से पचास हजार रुपए उपचार खर्च कर चुके हैं। रेवदर मार्ग से छात्रावास होते हुए हवार्ई पट्टी जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ बने घरों से निकलने वाले पानी के लिए नालियां नहीं होने से घरों के आसपास ही गंदा पानी फैला रहता है। आसपास उगी झाडियों से भी मच्छरों की भरमार हो गई है।