6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर सिरोही पर की रंगों की बौछार, नन्हे-मुन्नों की अदा की गई ढूंढ की रस्म

हर्षोल्लास से मनाया हंसी-ठिठोली व हु़डदंग का पर्व होली जिलेभर में हुए होलिका दहन के कार्यक्रम, लोगों ने पूजा-अर्चना कर लगाई परिक्रमा सालभर की अवधि में अवधि में जन्मे नन्हे-मुन्नों की अदा की गई ढूंढ की रस्म

2 min read
Google source verification
सिरोही. होली पर एक दूसरे को रंगते युवा।

सिरोही. होली पर एक दूसरे को रंगते युवा।

सिरोही. पिछले दो साल से कोरोना महामारी की पाबंदियों के बीच होली का पर्व मनाने के बाद इस वर्ष लोगों ने मुक्त मन से होली का पर्व मनाया। शहरों व गांवों समेत पूरे जिले में लोगों ने रंगों के इस पर्व को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार शाम शुभ मुहूर्त में शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने होलिका की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। पूजन के बाद होलिका की परिक्रमा लगाई तथा होली के गीत गाए। सालभर की अवधि में जन्मे नन्हे-मुन्नों की ढूंढ की रस्म अदा की गई। कई स्थानों पर होलिका दहन के बाद युवाओं ने डीजे साउंड पर जमकर नृत्य किया। दूसरे दिन धुलंडी पर सुबह से ही लोग अपने घरों से बाहर आए और एक-दूसरे पर रंग-गुलाल बौछारकर होली खेली। साथ ही होली की मुबारकबाद दी। पुरुषों व महिलाओं के साथ बच्चों ने भी अलग-अलग टोलियां बनाकर आसपास के मोहल्लों में जाकर होली खेली। कई युवा अपनी टोलियां बनाकर बाइक व स्कूटर पर अपने मित्रों के घर जाकर होली खेलने का लुत्फ उठाया। कई युवाओं ने अपने घरों के बाहर टेप रिकार्डर व छोटे डीजे लगाकर जमकर नाच-गाकर मस्ती की, तो बच्चे भी होली का मजा लेने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी गुब्बारों में रंगभर कर आने-जाने वालों पर मारकर खूब हंसी-ठिठोली की। कई बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर अपने साथियों पर रंग डालते रहे और होली का हुड़दंग मचाते रहे। शहर में होली खेलने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

खेली फूलों की होली

बृज की पारम्परिक होली विश्वभर में प्रसिद्ध है, जिसे देखते हुए शहर की राजस्थान फिल्म अकादमी ने मथुरा, बरसाना और वृंदावन की तर्ज पर गुलाल और फूलों की होली खेली। छात्रों के साथ अकादमी के संस्थापक एवं सिरोही के ब्रांड एंबेसडर दिलीप पटेल मौजूद रहे। पर्व के प्रति बच्चों को उत्साहित कर उन्हें होली की महत्ता बताई गई। शहरवासियों से भी होली को बृज की होली की तर्ज पर खेलने का आग्रह किया गया। इस मौके पर दीक्षित चौहान, ज्योति वाटवाणी, दीपिका, निर्मल, प्रमोद, कमलेश सहित कई सदस्य मौजूद थे।