6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकाधिक किसानों को किसान उत्पादक संगठन से जोड़ने का आह्वान

- केंद्रीय क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन

2 min read
Google source verification
अधिकाधिक किसानों को किसान उत्पादक संगठन से जोड़ने का आह्वान

सिरोही. केंद्रीय क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी।

सिरोही. दस हजार किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएमसी) की पांचवीं बैठक जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य सचिव जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि सिरोही जिले के आबूरोड, रेवदर, पिण्डवाड़ा, सिरोही एवं शिवगंज ब्लॉक में क्रमश: सौंफ, अरंडी, मक्का, सरसों व तिल पर किसान उत्पादन संगठनों का निर्माण क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन (सीबीबीओ) के रूप में चयनित राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा कर दिया गया है।

जिला कलक्टर ने जिले में गठित किसान उत्पादक समूहों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक एलआरपी को नियुक्त करने एवं सभी पांचों किसान उत्पादक समूहों में त्वरित गति से अधिक से अधिक किसान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ने के सीबीबीओ को निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप निदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. संजय तनेजा, सहायक निदेशक (बागवानी) डॉ. हेमराज मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक संजय मेहता, परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. पुरुषोत्तम भट्ट, उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) नारायणसिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सिरोही, सीबीबीओ के प्रतिनिधि एवं श्री सुंधा माता एफपीओ, पावा एफपीओ, एग्री सक्सेस एफपीओ, सारणेश्वर एफपीओ एवं भुजेला एफपीओ के निदेशक मण्डल के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने अमूल्य सुझाव साझा किए।

अभियान चलाकर तम्बाकू की लत छोड़ने को किया जागरूक
पोसालिया. कस्बे के राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोसालिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की बैठक व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही हाथों में बैनर थाम कर रैली भी निकाली। जिसमें शिवगंज बीसीएमएचओ डॉ. कौशल ओहरी ने तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। पोसालिया पीएचसी के हेल्थ सुपरवाइजर दिनेशचंद्र ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से तम्बाकू मुक्त राजस्थान की 100 दिवसीय कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बीड़ी-सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत दुकानों पर तम्बाकू उत्पादों की बिक्री व प्रचार करने वालों तथा 18 साल से कम आयु के बच्चों को उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान बनाए जाएंगे। इस मौके पर मेल नर्स चम्पालाल भाटी, एएनएम जस्सी वर्गीस, एएनएम मनोज, आशा सहयोगिनी भगवतीदेवी, प्यारीदेवी, उमियादेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपनादेवी, फैंसी उपस्थित रहीं।