1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में चौंकाने वाला मामला: एक बार फेल हो गया, इसलिए छात्र ने ही चुरा लिए पेपर, परीक्षा ​स्थगित

Rajasthan News: सिरोही जिले में जिला समान प्रश्नपत्र योजना के तहत 9वीं व 11वीं परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले सरतरा स्कूल से पेपर चोरी करने वाला आरोपी इसी स्कूल का एक छात्र निकला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 10 Apr 2024, 1:10 PM IST

exam_paper_theft.jpg

Rajasthan News: सिरोही जिले में जिला समान प्रश्नपत्र योजना के तहत 9वीं व 11वीं परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले सरतरा स्कूल से पेपर चोरी करने वाला आरोपी इसी स्कूल का एक छात्र निकला है। कालन्द्री थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरतरा स्कूल में कक्षा 9वीं व 11वीं परीक्षा के पेपर चोरी करने के मामले का पर्दाफाश कर एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी स्कूल का 11वीं का छात्र है। हालांकि पेपर चोरी करने में आरोपी के साथ अन्य छात्र भी शामिल हो सकते हैं, पुलिस इस बारे में भी आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

कालन्द्री थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि 5 अप्रेल को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरतरा के प्रधानाचार्य ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि 4 अप्रेल को रात्रि में कोई अज्ञात चोर विद्यालय के कमरे में रखी सीलबन्द अलमारी को तोड़कर उसमें रखे हुए कक्षा 9 व 11वीं के परीक्षा पेपर को चुराकर ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कालन्द्री थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि घटना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में गहरी पूछताछ करने पर आरोपी विक्रम कुमार (19) पुत्र रतनाराम कलबी चौधरी निवासी सिलोईया पुलिस थाना कालन्द्री को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पढ़ाई में कमजोर, एक बार हो चुका फेल
राजस्थान पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र इसी स्कूल का 11वीं का छात्र है। वह पढ़ाई में कमजोर है और एक बार फेल भी हो चुका है। गत अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भी उसके कम नंबर आए, इसलिए उसने पेपर चोरी करने की साजिश रची। पुलिस ने चोरी किए गए परीक्षा के पेपर भी बरामद कर लिए। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पहले चाबी चुराई, फिर रात को चुराए पेपर
थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले स्कूल की चाबियों के गुच्छे से चाबी चुराई और फिर पेपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि जिला समान प्रश्नपत्र योजना के तहत जिलेभर में कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं शनिवार 6 अप्रेल से आयोजित होनी थी। इसको लेकर स्कूल में पेपर रखे थे। जहां से रात को आरोपी कमरे का ताला खोलकर व अलमारी का ताला तोड़कर पेपर चुरा ले गया। इससे परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। अब परीक्षाएं 12 अप्रेल से होगी।

इस टीम ने किया खुलासा
पुलिस टीम में थानाधिकारी उदयसिंह, हैड कांस्टेबल तुलसाराम, कांस्टेबल प्रेमसिंह (विशेष भूमिका), विनोद कुमार (विशेष भूमिका), योगेन्द्रसिंह, रमेश कुमार शामिल थे।