Rajasthan’s hill station Mount Abu राजस्थान के Hill station माउंट आबू में हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बीते 24 घंटों में यहां 37 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं यहां सर्दियों जैसा कोहरा भी छाया हुआ है। गर्मी से परेशान लोग वीकेंड के चलते राजस्थान के इस हिल स्टेशन hill station पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कई राज्यों से पहुंचे ट्यूरिस्ट्स Tourists ने बताया कि अन्य राज्यों और शहरों की तुलना में राजस्थान के Mount Abu माउंटआबू का मौसम ठंडा और सुहाना है। ऐसे में वीकेंड पर यहां पहुंचना उनके लिए अच्छा रहा। इन पर्यटकों ने बताया कि गर्मी और उमस में यहां के खुशगवार मौसम ने उन्हें बहुत राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग Meteorological Department के अनुसार माउंट आबू का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 37 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते यहां मौसम सुहाना बना हुआ है। घने कोहरे के चलते यहां वाहन चालकों को दिन में भी हैडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। सुहाने मौसम और वीकेंड के चलते यहां पर्यटन व्यवसाय भी अच्छा रहा।
Rajasthan’s hill station Mount Abu