
मैराथन दौड़ में रनर्स ने दिखाया दमखम, विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े
सिरोही/ माउंट आबू. ब्रह्माकुमारी संगठन की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के उपलक्ष में रविवार को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में ब्रह्माकुमारी संगठन, नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हाफ मैराथन दौड़ में धावकों ने दमखम दिखाया। दौड़ में युवाओं, बच्चों से लेकर हर वर्ग के रनर्स ने भाग लिया। वहीं केन्या, स्पेन, इसूपिया समेत अन्य देशों से रनर्स ने भाग लिया। मैराथन से पूर्व सभी रनर्स और अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा के साथ याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वार्मअप के बाद सुबह 6 बजे एशियन गोल्ड चैंपियन व कोच सुनीता गोधारा, भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी रहे पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया, सुप्रसिद्ध एथलिट अंजू ठामले समेत अन्य एथलीट ने मशाल दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। अतिथियों ने प्रतिभागियों को जैसे ही मशाल दिखाई तो सबका उत्साह देखते ही बन रहा है।
धावकों ने कदम से कदम बढ़ाते पूरे उमंग-उत्साह के साथ एक दूसरे से आगे निकलने की जद्दोजहद के साथ मैराथन दौड़ पूरी की। इन्होंने मारी बाजी 21.097 किलोमीटर की हॉफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश राजगढ़ के विष्णु राठौड़ ने एक घंटा 22 मिनट में प्रथम, केन्या के साइमन ने एक घंटा 23 मिनट में द्वितीय, उत्तराखंड के जसविंद सिंह ने एक घंटा 24 मिनट में तृतीय व महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की अर्पिता सैनी ने एक घंटा 45 में प्रथम, इथोपिया की इताफेराहू डुबाले ने 1 घंटा 46 मिनट में द्वितीय, दिल्ली की सीमा सिंह ने एक घंटा 49 मिनट में मैराथन पूरी तृतीय स्थान हासिल किया। 20 से अधिक रिफ्रेशमेंट प्वांइट मनमोहिनी वन से माउंट आबू के पांडव भवन तक मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को 20 से अधिक स्थानों पर रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी। इसमें धावकों के लिए पानी, नींबू पानी, ग्लूकोज, एनर्जी ड्रिंक, नाश्ता, फल आदि वितरित किएगए। साथ ही इस दौरान रिफ्रेशमेंट पाइंट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गीतों के माध्यम से सभी का उत्साह बढ़ाया। सुप्रसिद्ध एथलिट अंजू ठामले ने कहा कि अधिकाधिक लोगों के मैराथन में शामिल होने से लोगों का भी उत्साहवर्धन होगा। यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी, माउंट आबू पालिका चेयरमैन सुरेश थिंगर, आबूरोड पालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल ने भी धावकों का उत्साहवर्धन किया।
मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा, बीके भरत, बीके आत्मप्रकाश, बीके बनारसीलाल शाह मौजूद थे। इस मैराथन में 18 00 में से 1500 धावकों ने लिया भाग, जिसमे से 04 देशों के एथलीट भी शामिल थे, दौड़ने वालो में 18 साल के किशोर से लेकर 6 5 साल के बुजुर्गों भी थे।
Published on:
20 Aug 2018, 11:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.