
scenic beauty of Bahrighata, Sirohi, tourist place in Rajasthan
सिरोही/जयपुर। राजस्थान रेतीले धोरों की ही धरती नहीं है, यहां धरा हरियाली चुनर भी ओढ़ती है। बारिश के बाद इतने दिलकश नजारे देखने को मिलते हैं कि हर कोई इनके मोहपाश में बंध जाता है। आइए आपको बताएं राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के जिले सिरोही के कुछ आकर्षक नजारे, जिन्हें देख आप खुद को यहां घूमने से नहीं रोक नहीं पाएंगे।
बारिश के बाद सिरोही के बाहरीघाटा में पहाड़ियां बारिश के दिनों में हरियाली की चादर ओढ़ लिया करती है। बारिश से पहले इस इलाके में पेड़-पौधे अक्सर मुरझाए नजर आते हैं, लेकिन फुहारों के बाद पहाड़ी की तस्वीर ही बदल जाया करती है। बाहरीघाटा में गुगल एवं अन्य जंगली पेड़ों पर विभिन्न प्रकार के फूलों पर हल्की बारिश के बाद दिलकश नजारा बनता है। इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए यहां से गुजरने वाले सैलानी पल भर के लिए ठहर ही जाते हैं। यहां अकसर बारिश के बाद ऐसा नजारा बन जाता है। माउंट आबू घूमने के लिए तो सब आते हैं। इस जगह पर भी प्रकृति ने भी अपनी अनुपम छटा बिखेरी है। हालांकि राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में अरावली की वजह से अच्छी बारिश होती है और बारिश के बाद यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। इन इलाकों में उदयपुर सबसे टॉप पर है। इसके बाद अलवर, चित्तौडगढ़, सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा, सिरोही आदि जगह हैं, जहां बारिश के मौसम में प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है।
कम बजट में घूम सकते हैं
ये इलाके भी ऐसे हैं, जहां घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। कम बजट में भी यहां आसानी से घूमा जा सकता है। खास बात ये कि खाने पीने के लिए मशहूर राजस्थान के हर जिले में आपको विभिन्न वैरायटी देखने को मिलती है। हर जिले में आपको एक खास डिश मिलेगी, जो स्वाद और अपणायत से भरपूर होगी। तो देर किस बात की... पैक करिए अपना बैग और चले आइए राजस्थान की तरह...
Published on:
26 Jul 2018 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
