8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता में शिवगंज के स्कूल ने बढ़ाया जिले का मान

राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित प्रदेश के 40 स्कूलों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगंज भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
sirohi

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगंज

सिरोही. स्वच्छता को लेकर रोज नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। शहर में सफाई तथा खुले में शौच मुक्ति पर नगर परिषद ने तो रैंक नहीं बढ़ाया है लेकिन एक स्कूल ने स्वच्छता की दौड़ में जिले का परचम लहराया है।
राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित प्रदेश के 40 स्कूलों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगंज भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले राज्य की टीम ने जिले के चार नामित विद्यालयों का निरीक्षण कर सर्वे किया था।इसमें से शिवगंज के इस विद्यालय को पुरस्कार के लिए नामित किया। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में केन्द्र की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण दल आएगा और विभिन्न बिन्दुओं की पड़ताल करेगा। इसके बाद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह है इतिहास
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगंज १९४३ से संचालित है। स्कूल में 1४० का नामांकन है। विद्यालय में छात्र- छात्राओं के लिए मॉड्यूल शौचालय के लिए चयन हुआ।
विकास के लिए मिलेगी राशि
राज्य स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय को प्रमाण पत्र के साथ विकास के लिए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर प्रधानमंत्री के हाथों प्रमाण-पत्र व एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्र का
एक भी नहीं
स्वच्छता की दौड़ में जावाल व मालीपुरा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय भी शामिल थे। पर, उनकी रैंकिंग न्यून रही है। इसलिए शहरी क्षेत्र के इस विद्यालय का चयन हुआ।
जल्द आएगा दल
केन्द्रीय दल जल्द ही विद्यालय आएगा। यह दल ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग के साथ ही विभिन्न दस्तावेज, कक्षा-कक्षों, शौचालय, पेयजल सुविधा, भोजनशाला, व्यवहारगत परिवर्तन एवं क्षमतावर्धन पर रैकिंग तय कर केन्द्र को सौंपेगा। सर्वाधिक अंक प्राप्त होने पर विद्यालय को पुरस्कार दिया जाएगा।
भामाशाह की ओर से सुविधाएं
विद्यालय में सेठ हरचंद रूपचंद खींचा परिवार की ओर से बच्चों के लिए जूते, पाठ्यसामग्री, बैग, कपड़े आदि, श्रेष्ठ आठ छात्रों को १५०० तथा दो प्रतिभावान छात्रों को एक एक हजार की छात्रवृत्ति १९९५ -९६ से शुरू की गई है।
&राज्य की टीम सर्वे कर गईथी, इसमें शिवगंज, जावाल केजीबी, अणगौर उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा मालीपुरा का चयन किया। शिवगंज का श्रेष्ठ काम रहा। अब दिल्ली से टीम आने का इंतजार है।
- आनंदराज आर्य, एडीपीसी, एसएसए, सिरोही
&विद्यालय में भामाशाह की ओर से सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं, छात्रों का पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
- महेन्द्रपालसिंह परमार, संस्था प्रधान, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवगंज
राज्य स्तर तक पहुंचे...
&विद्यालय के छात्रों ने बैडमिंटन, हॉकी तथा कुश्ती में राज्य स्तर तक नाम रौशन किया है।
धर्मेन्द्र गहलोत, शारीरिक शिक्षक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवगंज