सवेरे खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी देखी गई। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की परत जम गई। कई जगह सोलर प्लेंटें भी टूट गई। दिन में आसमान साफ रहने से धूप सेंकने को लोग अपने घरों की छतों, सडकों के किनारों पर खड़े रहे। दिन में बीच-बीच में हवा चलने से धूप का असर फीका रहा।