ठंड का रहा जोर:
गऊघाट क्षेत्र में सोमवार को तीसरे दिन भी कड़ाके की सर्दी गलन का असर रहा। खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। तेज सर्दी से सब्जियों की फसल झुलस गई। झाड़ोता, धूमेन, कटावर, सकतपुर, नोहलियां, अचरावा, करजूना, शेरगढ़, नारायणपुरा गावों रविवार शाम को तेज सर्द हवाएं चलती जिससे लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचते रहे। मान्यगण गांव में बेगन टमाटर हरी सब्जियों की फसल तेज सर्दी से खराब हो गई