3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
इस्लामियां स्कूल संचालित करने का आरोप, बीएसए ने दिए जांच के आदेश
Play video

इस्लामियां स्कूल संचालित करने का आरोप, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

इस्लामियां स्कूल संचालित करने का आरोप, बीएसए ने दिए जांच के आदेश
Google source verification

सीतापुर. जिले में परिषदीय विद्यालयों के नियमों के विपरीत इस्लामियां स्कूल चलाने का मामला सामने आया है। इन विद्यालयों में रविवार की बजाय शुक्रवार को अवकाश भी रखा जाता था। मामला उजागर होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद बीएसए ने उसकी पुताई कराकर संबंधित शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगकर साथ ही बीईओ को मामले की जांच सौंपी है।


लहरपुर क्षेत्र में तीन ऐसे प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा था जिनमें प्राथमिक के साथ ही इस्लामियां स्कूल का नाम भी इस्तेमाल किया जा रहा था। यह प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर, सुल्तानपुर और शाहपुर में संचालित किए जा रहे थे। स्कूल की बिल्डिंग पर बाकायदा इस्लामियां और उर्दू मीडियम शब्द का भी उल्लेख था। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया । मामला उजागर होने के बाद बीएसए ने स्कूल पर लिखा हुआ इस्लामियां शब्द मिटवा दिया है और मामले की जांच बीईओ को सौंपकर संबंधित हेड मास्टरों का जवाब तलब किया है।

 

उन्होंने बताया कि रविवार की बजाय शुक्रवार का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया है और इस विद्यालय को परिषदीय नियमों के अनुसार चलाये जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीएसए ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही है।