6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में असलहे और हथियार बरामद

पुलिस ने पंचायत चुनावों में प्रयोग होने वाले अवैध असलहों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में असलहे और हथियार बरामद

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में असलहे और हथियार बरामद

सीतापुर. पुलिस ने पंचायत चुनावों में प्रयोग होने वाले अवैध असलहों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने आज इसी कड़ी में मुख़बिर की सूचना की आधार पर गांव के बाहर छापेमारी की कार्यवाई की। पुलिस की छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और बंदूक भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस का कहना हैं कि यह अभियुक्त पेशेवर अपराधी है और यह शस्त्रों की डिमांड होने पर एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई भी करते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई

मामला शहर कोतवाली देहात इलाके का है। यहां पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही अवैध असलहों की डिमांड अधिक हो जाती है और बड़े पैमाने पर यह कार्य किया जाता है जिससे चुनावी प्रक्रिया बाधित होती हैं। पुलिस ने इस मामले में अभियान चलाकर कार्यवाई में जुट गयी हैं। पुलिस ने मुख़बिर की सूचना के आधार पर बड़ागांव के बाहर आम की बाग में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त रामसागर लहरपुर और संदीप वर्मा तंबौर का निवासी हैं जो कि दोनों पेशेवर अपराधी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि इनके कब्जे से 11 निर्मित असलहे और दो बंदूक बरामद हुए है और 12 अर्धनिर्मित असलहे और लोहे की नाल भी बरामद हुयी है। पुलिस के छापेमारी के दौरान अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं जिन्हें शस्त्र बनने के बाद ट्रायल लेने के लिए किया जाता था। एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत भी किया है।