11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर में वांछित चले रहे दो शराब माफिया गिरफ्तार, अवैध शराब और असलहे भी बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार इन गैंगस्टर शराब माफियाओं के कब्जे से अवैध शराब और बोतलें भी बरामद हुयी है।

2 min read
Google source verification
गैंगस्टर में वांछित चले रहे दो शराब माफिया गिरफ्तार, अवैध शराब और असलहे भी बरामद

गैंगस्टर में वांछित चले रहे दो शराब माफिया गिरफ्तार, अवैध शराब और असलहे भी बरामद

सीतापुर. पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही शराब माफिया धड़ल्ले से अपना कारोबार स्थापित करने लगते है और पुलिस ने भी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाई के मूड में आ चुकी हैं। इसी कड़ी में आज सीतापुर पुलिस ने शराब कारोबार में लिप्त और गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार इन गैंगस्टर शराब माफियाओं के कब्जे से अवैध शराब और बोतलें भी बरामद हुयी हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन दोनों वांछित शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देकर पुरुस्कृत भी किया और टीम की हौसला अफजाई भी की है।

पकड़े गए शराब माफिया

मामला सीतापुर के रेउसा और कमलापुर थाना क्षेत्र का है। यहां कमलापुर थाने से वांछित शराब माफिया शिवम उर्फ लालू पुत्र नरेशचनद्र निवासी बिसवां और रेउसा थाना क्षेत्र के वांछित महेंद्र राजपूत पुत्र सिद्धू निवासी बिसवां दोनों पुराने शराब माफिया है पिछले दो महीनों से पुलिस से आंख मिचौली खेलकर शराब का कारोबार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक,इन दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 2/3 यूपी गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत गैंग बनाकर व्यापार करने का आरोप लगाते हुए गैंगस्टर में पाबंद किया था और इनकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन कर दोनों की तलाश की जाने लागी और मुख़बिर की सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलहे मय कारतूस और अवैध शराब और शीशियां भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस का कहना हैं कि इन माफियाओं की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी चिन्हित कर अधिग्रहण करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह ने माफियाओं को गिरफ्तार करने में लगी पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देकर पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।