23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जारी है कुत्तों का आतंक, दो और हमले में घायल, मूक बना प्रशासन

अधेड़ को बचाने आये ग्रामीणों ने एक सियार को लाठी-डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 24 May 2018, 1:32 PM IST

sitapur

dog attack

सीतापुर। सीतापुर में तमाम कोशिशो के बावजूद आदमखोर कुत्तों के हमले कि घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। एक बार फिर आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला करके उसे घायल कर दिया। जबकि दूसरी घटना में सियार ने एक अधेड़ व्यक्ति को भी हमला कर घायल कर दिया। अधेड़ को बचाने आये ग्रामीणों ने एक सियार को लाठी-डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इन घटनाओं से एक बार फिर लोगों में कुत्तों की दहशत बढ़ गई है।

गुरूवार की ये घटनाएँ खैराबाद और मछरेहटा थाना क्षेत्र की है। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरी में अपनी ननिहाल आये 8 वर्षीय लवकुश पुत्र रामलोटन निवासी ग्राम पिपरीकलां थाना कोतवाली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीँ दूसरी घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरारा निवासी अरविन्द यादव पर भीसियार ने हमला बोलकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि अरविंद यादव अपने खेत में काम कर रहा था तभी सियार के एक झुण्ड ने उस पर हमला बोल दिया। अरविन्द के शोर मचाने पर गाँव वाले जब तक इक्कठा हुए अरविंद घायल हो चुका था । इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने एक सियार को लाठी-डंडो से पीटकर मौत के घाट उतार दिया ।

ये भी पढ़ें -शपथ ग्रहण समारोह के बहाने दिखी विपक्षी एकता, अखिलेश और मायावती में हुई सीक्रेट टॉक

प्रशासन के दावे फेल
प्रशासन के सभी दावे फेल होते नज़र आरहे हैं। ड्रोन और लगातार कॉम्बिंग के बाद भी नतीजे सिफर ही हैं। प्रशासन और पशु संगठन इस बात पर अड़े हैं कि आखिर इन हमलों के पीछे है कौन और असल वजह क्या है ? प्रशासन इन्हे आदमखोर कुत्ते कह रहा है तो पशु संगठन के अपने अलग तर्क है। उनका कहना है कि इसके पीछे कुत्ते नहीं बल्कि कोई जंगली जानवर है।