
Big Breaking : ट्रक के पहिये में हवा भरने के दौरान विस्फोट
पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले पीड़ित अब्बास का बेटा पड़ोसी घर की एक लड़की के साथ भाग गया था। एक चौंकाने वाली घटना में, सीतापुर जिले में एक मुस्लिम जोड़े को उनके पड़ोसियों ने लोहे की छड़ों और लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी।
हमले में दंपत्ति अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से भाग गए।सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा पड़ोसी घर की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि जब अब्बास का बेटा कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ, तो परिवार के कुछ सदस्यों ने दंपति पर हमले की योजना बनाई।
''ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक दंपत्ति के बेटे शौकत और रामपाल की बेटी रूबी के बीच प्रेम प्रसंग था। शौकत ने साल 2020 में रूबी का अपहरण कर लिया था. उस वक्त रूबी नाबालिग थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया था। जून में उसने रूबी का फिर से अपहरण कर लिया और उससे शादी कर ली,'' चक्रेश मिश्रा ने कहा। पुलिस का कहना है कि तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की तलाश जारी है।
ये था मामला
तीसरी बार प्रेमी के साथ विवाहिता के भागने की चर्चा
बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के बेटे शौकत का रामपाल की बेटी रूबी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शौकत साल 2020 में रूबी को भगा ले गया था। उस समय रूबी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने शौकत को जेल भेजा था। इसके बाद रामपाल ने रूबी की शादी कर दी। गांव वालों ने बताया कि शौकत बीते जून में फिर विवाहित रूबी को भगा ले गया।
घरवालों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया, लेकिन बालिग हो चुकी रूबी ने अपना बयान शौकत के पक्ष में दिया। इस मामले में शौकत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि कुछ दिन बाद पुराने मामले में शौकत को जेल जाना पड़ा। पिछले बुधवार को ही वह जेल से छूट कर आया था। ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच फिर प्रेमी -प्रेमिका फरार हो गए। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी कर रही है।
Published on:
20 Aug 2023 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
