
Weather Update
IMD Update : पिछले कई दिनों से धूप, उमस और गर्मी से लखनऊ वासियों को अगले 48 घंटे में राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन में राजधानी का मौसम करवट लेगा और घने बादलों के साथ झमाझम बारिश शुरू होगी।
monsoon आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मो. दानिश ने बताया कि मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। 23 जुलाई से घने बादल छाएंगे और दिन में दो से तीन बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी।
UP Weather Update: आज का तापमान में हल्की हवाओं का दिखेगा
आज तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री तक की गिरावट होने के आसार हैं। पर फिलहाल 22 और 23 जुलाई को आंशिक बादलों के साथ मौसम यथावत रहेगा।
IMD Alert: गर्मी से हुए सब बेहाल
फिलहाल बादलों की बेरुखी के कारण लखनऊ में भीषण उमस से लोगों का जीना मुहाल है। शहर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
IMD alert इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने सहित यूपी के कई जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लखनऊ, सीतापुर,हरदोई, उन्नाव, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बरसात होगी।
Published on:
22 Jul 2023 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
