16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र में हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत

सोनभद्र में एक सड़क हादसा हो गया। सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Bike rider dies in road accident in Sonbhadra

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर बैरिकेडिंग के लिए रखे ड्रम से टकरा कर नीचे गिर पड़ा। इस बीच सड़क पर आए एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और माैके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के मुतबिक सोमवार की सुबह 10 बजे डाला बाजार निवासी सोनू जायसवाल (20) अपनी बाइक से चोपन की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही प्राथमिक विद्यालय बाड़ी के पास पहुंचा तभी एकाएक अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग के लिए रखे ड्रम से टकरा कर गिर गया। उसके गिरते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया।

घटना की सूचना मिलते ही चाेपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनू को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से गरमाया माहौल, यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे कमिश्नर ऑफिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया भेज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा बेटा सोनू था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।